इश्‍क में हुई ‘पागल’ लड़की ने गेहूं में जहर मिलाकर मां-बाप समेत 13 लोगों को मार डाला

Spread the love

पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक लड़की का अफेयर था. परिजन उसकी पसंद के लड़के से शादी करने को तैयार नहीं थे. इस बात से वह इस कदर नाराज हुई कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के 13 सदस्यों को जहर देकर मार दिया. 

पुलिस ने बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी. पुलिस ने अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है. 

खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, ‘‘खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई. जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है.’’

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था.

शाह ने कहा, ‘‘लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की है.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *