कानपुर के बिधनू में बस ने बाइक सवार पिता और दो मासूम बेटों को रौंदा, पिता की हालत गंभीर

Spread the love

कानपुर के बिधनू में शनिवार दोपहर रमईपुर जहानाबाद मार्ग में मझावन कस्बे के पास सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पिता और दो मासूम बेटों को टक्कर मार दी. जिसमे दोनों बेटों की मौके पर मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बिधनू के भारू गांव निवासी किसान अमर बहादुर निषाद (32) अपने दोनों बेटों आयुष (4) पीयूष (3) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल जहानाबाद जा रहे थे.मझावन कस्बे के बारादुआरी के पास साढ़ की तरफ से आ रही बस के चालक ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे बाइक में टक्कर मार दी. बस की चपेट में आकर बाइक में आगे बैठा पीयूष बस के आगे शीशे से टकरा गया. वहीं आयुष बस के पीछे फंस दूर तक घिसटता चला गया. बस की चपेट में आने से दोनों बेटों की मौके पर मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद राहगीरों ने बस का पीछा कर रमईपुर के पास बस चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल पिता को एम्बुलेंस की मदद से बिधनू सीएचसी भिजवाया जहां से डाक्टर ने अमर बहादुर की गंभीर हालत देख उसे हैलट रेफर कर दिया. कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *