बलिया में कार पेड़ से टकराई: 4 दोस्तों की मौत, 5 बार पलटकर गड्‌ढे में गिरी; एयरबैग खुलने पर भी नहीं बचे

Spread the love

UP के बलिया में कार सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. शनिवार रात कार 100 की रफ्तार में पेड़ से टकरा गई, फिर 5 बार पलटते हुए 20 मीटर दूर गड्‌ढे में जा गिरी.

सभी कार में ही फंस गए. पुलिस और आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला. हादसा इतना भीषण था कि एयरबैग खुलने के बाद भी चारों की जान नहीं बच सकी.

हादसा जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर नगरा थाना क्षेत्र में रात साढ़े 9 बजे हुआ. चारों दोस्त बाजार से घर वापस जा रहे थे. मृतकों में अभिषेक पटेल (19), कुणाल पासवान (21), गोलू ठाकुर (21) और धनंजय (22) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *