कानपुर नगर में छठ पर्व और गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर दो दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए.
आदेश के मुताबिक, 16 नवंबर सोमवार को छठ पर्व और 14 दिसंबर सोमवार को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर छुट्टी रहेगी. दोनों दिन जिले के सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में अवकाश रहेगा.
छठ पर्व पर सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे. वहीं, दिसंबर में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
छठ पर्व पर 16 नवंबर को छुट्टी: छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. 16 नवंबर को सुबह व्रती महिलाएं और पुरुष घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसके साथ ही पर्व का समापन होगा और व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी.
शहर के अलग-अलग घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में स्थानीय अवकाश घोषित होने से व्रती परिवारों को पूजा में शामिल होने में सहूलियत मिलेगी.
14 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर अवकाश: 14 दिसंबर को सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस मनाया जाएगा. उन्होंने धर्म और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था.
इस अवसर पर शहर के कई इलाकों में सिख समुदाय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसी को देखते हुए इस दिन भी कानपुर नगर में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.
















Leave a Reply