जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फ़बारी, बारिश से बेहाल दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ी

Spread the love

उत्तर भारत को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है और कड़ाके की सर्दियों का दौर जारी है. पहाड़ों ने बर्फ की चादरें तान ली हैं और मैदानी इलाका, बेमौसम बरसात से तर हो रहा है, लिहाजा यहां ठिठुरन बढ़ गई है. शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से पारा गिर गया है और वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश के बाद ठंड में और इज़ाफा होगा. इस बीच दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है.

शुक्रवार, 27 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सीजन का पहला कड़ाके का सर्द दिन दर्ज किया गया. सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया.

उधर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसकी वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद करना पड़ा. हालांकि अभी हल्की बर्फबारी हो रही है लेकिन कुछ दिन में इसमें तेजी आने की संभावना जताई जा रही है. कश्मीर के बारामूला जिले, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग और मध्य कश्मीर के बारामूला जिले, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग और मध्य कश्मीर के पर्यटन केंद्र सोनमर्ग में ताजा हिमपात हुआ है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *