अंतिम यात्रा पर रवाना हुए मनमोहन सिंह: पीछे-पीछे चल रही भारी भीड़, अंत्येष्टि में शामिल होंगे PM मोदी

Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. कांग्रेस मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है. उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ है. गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था. 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे. शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई.

अंत्येष्टि में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंचेंगे. बता दें कि मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य पहले ही निगम बोध घाट पर पहुंच गए हैं.

सोनिया-राहुल-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं. अब कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के आवास से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां करीब एक घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

पीएम मोदी ने रद्द की रैली

दिल्ली के जापानी पार्क में होने वाली रैली पीएम मोदी ने रद्द कर दी है। अब यह रैली 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी। केंद्र ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृह सचिव, रक्षा सचिव भी निगमबोध घाट में मौजूद रहेंगे। राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *