पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था. 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे. शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया. प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी. मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई. राजकीय सम्मान और सिख परंपरा के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
दी गई तोपों की सलामी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें तोपों की सलामी दी गई.
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले करीब एक घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी उनके अंतिम दर्शन किए. बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के निगम बोध घाट पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
















Leave a Reply