UP ATS ने हिजबुल आतंकी को दबोचा, मुरादाबाद में देने वाला था बड़ी वारदात को अंजाम; PoK में ली ट्रेनिंग

Spread the love

UP की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने 25 हजार रुपए के इनामी आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. ये आतंकी मुरादाबाद में बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था. आतंकी ने PoK में ट्रेनिंग ली थी और अपने मिशन पर निकला था. उससे पहले एटीएस ने उसे धर दबोचा.

आतंकी कश्मीर के पूंछ जिले के रहने वाला है. एटीएस ने बताया कि आतंकी का नाम उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुलस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ हुसैन मलिक है.

यूपी एटीएस ने बताया कि  ये साल 2002 से फरार चल रहा था. उल्फत हुसैन ने हिजबुल मुजाहिदीन के पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित सेंटर में ट्रेनिंग ली थी, उसके बाद वो मुरादाबाद में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था.

2001 में भी पकड़ा गया था उल्फत हुसैन

इससे पहले 9 जुलाई 2001 को उल्फत हुसैन को एक AK 47, एक AK56, दो पिस्टल, 12 हैंड ग्रेनेड, 50 डेटोनेटर, 29 किलो विस्फोटक और 507 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था.

जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था उल्फत

हालांकि, जमानत पर छूटने के बाद वो फरार गया था. मुरादाबाद कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था. मुरादाबाद पुलिस ने उल्फत हुसैन पर 25000 का इनाम घोषित कर रखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *