शाहजहांपुर में मकान की नेम प्लेट पर लिखा था ‘वंदे मातरम’, इमाम ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार

Spread the love

UP के शाहजहांपुर जिले में एक युवती की शादी में एक इमाम ने निकाह पढ़ाने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसके मकान की नेम प्लेट पर वंदे मातरम लिखा था। इसके अलावा और भी कई देशभक्ति नारे लिखे हुए थे। मामला सामने आते ही उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इमाम के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया की थाना रोजा अंतर्गत रहने वाले मोनिस भगत की बहन की शादी 15 नवंबर को थी। सभी तैयारियां होने के बाद मस्जिद में रहने वाले इमाम सुरखान को बुलाया गया। उसने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। प्राथमिकी के मुताबिक, जब इमाम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी वाले घर पर लगी नेम प्लेट में वंदे मातरम और जय हिंद जैसे शब्द लिखे हैं इसलिए वह निकाह नहीं पढ़ाएंगे।

समझाने के बाद भी इमाम ने नहीं पढ़ा निकाह: देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद इमाम को काफी समझाया बुझाया गया परंतु इसके बाद भी उन्होंने साफ मना कर दिया जिसके चलते दूसरे इमाम शफीक खान ने निकाह पढ़ाया। पुलिस आरोपी इमाम सुरखान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वंदे मातरम को लेकर पुराना विवाद: आपको बता दें कि वंदे मातरम को लेकर मुस्लिमों के एक वर्ग में विरोधाभास रहा है। कुछ लोग इसमें आने वाले कुछ शब्दों को लेकर इसे इस्लाम धर्म के खिलाफ मानते और इसे गाने से इनकार करते हैं। 1937 में मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना की आपत्तियों के बीच कांग्रेस ने राष्ट्रीय आयोजनों में गीत के शुरुआती दो छंदों के उपयोग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था, जबकि बाद के छंदों में हिंदू देवी-देवताओं का जिक्र होने पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *