अयोध्या से दिल्ली जा रही बस पोल में टकराने के बाद पलटी, एक की मौत; 32 घायल

Spread the love

अयोध्या में एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां गोरखपुर से दिल्ली जा रही बिहार की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा कर पलट गई. जिससे बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 32 अन्य घायल हो गए.

हादसे की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया. जहां से 19 को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या में भेज दिया गया. यह घटना लगभग 1:30 बजे जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर के पास हुई.

हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार लोगों में चींख-पुकार मच गई. वहीं, जिस पोल से बस टकराई वह भी मुड़ गया. इसके अलावा बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

हादसे के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनएच-27 पर एक बस अनियंत्रित हो कर पलट गई. जिससे बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस बिहार की थी और गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *