गाजियाबाद में GST डिप्टी कमिश्नर ने की खुदकुशी, 14वें फ्लोर से कूदकर दी जान

Spread the love

गाजियाबाद में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 59 साल के संजय सिंह अचानक अपनी ही सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर पहुंचे और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी.

ये घटना थाना सेक्टर 113 इलाके के सेक्टर 75 स्थित अपेक्स एंटीना सोसाइटी की है. मालूम हुआ कि सिंह कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *