कानपुर के गुजैनी हाईवे पर सोमवार देर रात फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल युवक को पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। 7 माह की गर्भवती पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

2019 में हुई थी शादी: कोयला नगर के शिवपुरम निवासी ओंकार सिंह के पुत्र अनुराग सिंह उर्फ सागर (28) रोज की तरह सोमवार को भी दादा नगर स्थित बैग बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने के लिए गए थे. रात करीब 8:30 बजे फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद सागर वापस घर जा रहे थे कि तभी गुजैनी हाईवे के पास पीछे से एक तेज रफ्तार तक ने टक्कर मार दी.
कई मीटर तक रोड पर घसीटता गया: हादसे के बाद सागर कई मीटर तक रोड पर घसीटते हुए चला गया, जिससे कि वह बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं, राहगीरों ने ट्रक चालक को मौके पर पकड़ लिया. अनुराग की शादी फरवरी 2019 में फतेहपुर निवासी काजल से हुई थी. काजल वर्तमान में 7 माह की गर्भवती है, जैसे ही पत्नी को घटना की जानकारी हुई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी. किसी तरह से घर वालों ने उसे पानी की छीट मारकर होश में लाए, तो वह चीख-चीख कर रोने लगी.
बेटे को देख बेसुध हो गए पिता: हैलट अस्पताल पहुंचते ही सागर का शव देखकर ओंकार सिंह बेसुध हो गए. पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि बेटे की मौत हो गई है. वह बार-बार डॉक्टर से यही कहते रहे की एक बार फिर से देख लो. किसी तरह रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बधाई.
















Leave a Reply