कानपुर में छठ पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. शहर के गंगा घाटों से लेकर अरमापुर नहर, पनकी नगर और सिद्धनाथ घाट तक व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट है. सिर पर फल और टोकरी लेकर घाटों पर पहुंचे. चार दिवसीय महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी यानि डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया.
घाटों पर छठी मइया के जयकारे और पारंपरिक गीत गूंज रहे। महिलाएं बेदियों पर पूजा-अर्चना कर रहीं. कई महिलाएं दंडवत परिक्रमा करते हुए घाट पहुंचीं. सिद्धनाथ घाट पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया, जहां लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान प्राप्ति की कामना के साथ छठी मइया से मन्नत मांगी.
















Leave a Reply