लखनऊ में तेज बारिश, सुलतानपुर में आंधी से बोलेरो पर पेड़ गिरा-2 मौतें; यूपी के 20 जिलों में अलर्ट

Spread the love

UP में मौसम अचानक एक बार फिर बदल गया। लखनऊ-बाराबंकी में सुबह तेज बारिश हुई. बुधवार रात प्रयागराज में तूफान आया. पेड़ उखड़कर और होर्डिंग्स उखड़कर सड़कों पर गिर गई. बिजली के तार और पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई.

आंधी में उखड़कर बोलेरो पर गिरा पेड़, दो की दर्दनाक मौत: सुलतानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर बरौंसा के करीब बड़ा हादसा हो गया. आंधी के दौरान बुधवार रात करीब सवा बारह बजे सड़क किनारे स्थित एक पेड़ उखड़कर बोलेरो के ऊपर गिर गया जिससे बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई. 

मौसम विभाग ने कानपुर के आसपास कानपुर देहात, कन्नौज आदि में आंधी-पानी का यलो अलर्ट घोषित किया गया है. सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

गुरूवार सुबह लखनऊ और बाराबंकी समेत आसपास कई जगह झमाझम बारिश हुई. प्रयागराज में रात में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई. कड़कती बिजली के बीच आंधी-पानी ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. सड़कों के किनारे लगी होर्डिंग व कई पेड़ टूटकर गिर गए जिससे रास्ता बंदा हो गया.करेलाबाग के हिन्दू चौराहा के पास ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई. तेज हवा से आग तेज हो गई। पेड़ में आग लगने की घटना से कौतुहल बना रहा.

कल यानी बुधवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा. अधिकतम तापमान 42.2°C डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रायबरेली सबसे ठंडा शहर रहा. यहां न्यूनतम तापमान 18.8°C रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के औसत तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है. आने वाले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *