यूपी सरकार ने मंगलवार देर रात 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले किए. इनमें 4 जिलों- पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज के डीएम भी शामिल हैं. हरदोई डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया डीएम बनाया गया है. बलिया डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है.
.महराजगंज डीएम अनुनय झा को हरदोई डीएम बनाया गया है. संतोष शर्मा अब महराजगंज के डीएम होंगे. संतोष अभी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत डीएम बनाया गया. पीलीभीत डीएम संजय सिंह अब विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य होंगे.
मुख्य सचिव दीपक कुमार की जिम्मेदारी बढ़ीं: सीनियर IAS अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं. उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अभी तक यह अतिरिक्त प्रभार चीफ सेक्रेटरी मनोज सिंह के पास था.
सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.
अपूर्वा दुबे को सूडा का निदेशक बनाया: अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे को सूडा का निदेशक बनाया गया है. अपूर्वा की जगह बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष होंगे. मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट निशा को बुलंदशहर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है. सूडा की निदेशक प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भेजा गया है. गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. संस्कृति विभाग के विशेष सचिव रवींद्र कुमार-1 को कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग भेजा गया है.
PCS के ट्रांसफर: वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था) प्रकाश चंद्र को हाथरस का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है. गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा को गोरखपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है. हाथरस के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण को बागपत का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत सिंह को गाजियाबाद नगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. संत कबीर नगर के एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को गोरखपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त अलंकार अग्निहोत्री को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.















Leave a Reply