गाजीपुर में काशीदास पूजन में गीला बांस हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, सिपाही समेत 4 की करंट से मौत

Spread the love

UP के गाजीपुर में पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. बुधवार सुबह कशीदास बाबा के पूजन के लिए मंडप बनाया जा रहा था. इसमें एक गीला बास 33 हजार वोल्ट के बिजली के तार से टकरा गया.

घटना के बाद वहां से भगदड़ मच गई. 7 लोग झुलसकर गिर गए. आसपास के लोग नजदीकी अस्पताल ले गए. वहां 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव की है.

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ. पंथी सुरेंद्र यादव के घर पर कशीदास बाबा के पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) की मौत हो गई. सभी नरवर गांव के रहने वाले थे जबकि अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) झुलस गए हैं. घायलों को मऊ स्थित फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएम योगी ने अफसरों को तुरंत स्पॉट पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *