मथुरा में मुस्लिम युवक ने 23 हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, ऑटो से फ्री में छोड़ता था स्कूल

Spread the love

कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं है, जितनी मैंने गर्लफ्रेंड बनाई. दो साल में मैंने 23 गर्लफ्रेंड बनाई. मेरा 50 का टारगेट था. इसका बिगड़ने का कारण बस इतना है कि मेरे फ्रेंड ने कहा था कि तेरी किसी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो ही नहीं है.

ये बातें मथुरा में मुस्लिम युवक इमरान ने अपने स्टेटस पर लिखी. इमरान हिंदू लड़कियों को टारगेट बनाता था. बिना किराया लिए छात्राओं को स्कूल तक छोड़ता था. इसके बाद उनसे धीरे-धीरे उनसे संपर्क बढ़ाता था. हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो खींचता था और फिर सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैकमेल करता था. हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आरोपी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट: आरोपी इमरान मथुरा के भरतपुर गेट का रहने वाला है. वह ऑटो चलाता है. उसने रविवार को बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने कहा- जिसे भी दिक्कत है वह घर से न निकले. आज से कुछ महीने पहले हमसे भी किसी ने कहा था कि होली पर मुसलमान घर से बाहर न निकले.

वीडियो में इमरान कहता है- तुमने भी तो कहा था, अब हम कह रहे हैं। यही तो भाईचारा होता है. आज के दिन न निकलोगे तो कुछ हो थोड़ी जाएगा. कुर्बानी तो होगी, खून भी शायद नालियों में मिलेगा. इसके बाद उस वीडियो में एक सड़क पर बहता हुआ लाल पानी दिखता है, फिर एक घर में महिला मीट काटती नजर आती है.

वीडियो में कई लड़कियों के साथ दिख रहा: इमरान का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वह स्टेट्स पर लिखता है कि कुछ लोगों की इतनी उम्र नहीं जितनी मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. 23-23 गर्लफ्रेंड, वह भी मैंने 2 साल में बनाई है. इसके बाद वीडियो में वह अलग-अलग लड़कियों के साथ नजर आता है.

एक मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में वह किसी लड़की के साथ होटल में तो किसी के साथ जन्मदिन मनाता दिख रहा है. इसके अलावा वह किसी को घुमाता तो किसी के साथ किस करते दिख रहा है. एक लड़की वीडियो में मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए हुए भी दिख रही है.

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है. लोग बोले- हिंदू बनकर लड़कियों से मिलता है पुलिस में शिकायत करने पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने बताया- इमरान हिंदू नाम से खुद को परिचित करवाता था. हिंदू लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाता. भरोसा जीतने के बाद वह उनके साथ निजी पलों के वीडियो बनाता और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता.

CO सिटी भूषण वर्मा ने बताया- आरोपी इमरान को जेल भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है. CO सिटी भूषण वर्मा ने बताया- आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक है. हिंदू छात्रा को स्कूल छोड़ता था तो उनसे पैसे नहीं लेता था. इसी बहाने उनसे नजदीकियां बढ़ाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *