यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है. सोमवार सुबह से गोंडा, मथुरा, बलरामपुर, संभल, आगरा, हाथरस, अयोध्या, बरेली में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है. हल्की हवा भी चल रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं, सुबह बूंदाबांदी हुई. आज 62 जिलों
दूसरा सबसे गर्म जालौन रहा: वाराणसी के बाद जालौन सबसे गर्म रहा यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा. तीसरा सबसे गर्म पंजाब का भटिंडा वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 23.5°C रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते यूपी में मानसून की एंट्री होगी.
पिछले 48 घंटे में UP में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है. प्रयागराज में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां जिंदा जल गईं. वहीं, शाहजहांपुर में आंधी-बारिश से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई. हीटस्ट्रोक से 7 लोगों की मौत हुई. वाराणसी में 4, सोनभद्र, गाजीपुर और मिर्जापुर में 1-1 लोगों की जान गई। प्रदेश में कुल 32 लोगों की मौत हुई.

अयोध्या में बारिश ने गर्मी से दी राहत: अयोध्या में सोमवार तड़के 4:00 बजे से झमाझम बारिश हो रही है बीते कई दिनों से उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे बारिश के बाद अब हल्के बादल छाए हैं इससे गर्मी से सुकून मिला है.
लखनऊ में उमस भरी गर्मी, बूंदाबांदी शुरू: लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं उम्मीद से लोग टांग हैं इस बीच सुबह 8:30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में लगभग यही स्थिति बनी रहेगी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है रविवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा.
मथुरा में आधे घंटे की बारिश: मथुरा में सुबह बादल छाए फिर थोड़ी देर में गलत चमक के साथ बारिश शुरू हो गई करीब आधे घंटे हुई बारिश में सड़क के किनारे पानी भर गया अब बादल छाए हैं हवा चल रही है.
आगरा में हल्की बारिश: आगरा में सुबह गलत चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हुई सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया दोपहर में धूप से शाम को दोबारा बारिश का अनुमान है.















Leave a Reply