लखनऊ में विमान की लैडिंग के दौरान चिंगारी निकलने से हड़कंप, 250 हज यात्रियों को लेकर आई थी फ्लाइट

Spread the love

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने लगा. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी. इस दौरान विमान में हजयात्री बैठे हुए थे. पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

एयरपोर्ट की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी का छिड़काव किया. करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पाया. विमान शनिवार रात 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से हज यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था. इसमें क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे. रविवार सुबह 6:30 बजे विमान लखनऊ पहुंचा. रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई.

हज यात्रियों से भरे विमान को पुश बैक कर टैक्सी-वे पर ले जाया गया.

पुश बैक कर टैक्सी-वे पर लाया गया: घटना के दौरान सभी यात्री विमान में ही थे. बाद में विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर लाया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इंजीनियरों की टीम विमान की तकनीकी खराबी की जांच में जुटी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका. रनवे पर उतरते ही निकलने लगा था धुआं सूत्रों ने बताया कि विमान की लैंडिंग के समय पायलट ने उसके पहिये खोलकर विमान को रनवे पर उतारा, तभी उसके बाएं तरफ के पहिए में खराबी आ गई.

यह खराबी हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक लीकेज होने की वजह से बताई जा रही है. इसी से तेज धुएं के साथ चिनगारी उठने से वहां हड़कंप जैसी स्थिति बन गई. अगर यह खराबी विमान के टेकऑफ के समय हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. सूत्रों ने बताया कि हज यात्रियों की वापसी के दौरान सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर यहां आता है, लेकिन यहां से बिना यात्रियों के ही वापस खाली ही जाता है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *