बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे लगभग 5 फीट नीचे गिर गई. गिरते ही कार में भीषण आग लग गई. कार में बैठे 6 में से 5 लोगों की जिंदा जल गए.
हादसे में कार सवार सिर्फ एक महिला ही बच पाई. पुलिया से टकराने के झटके से वह कार से बाहर गिर गई थी. उसके दोनों पैर टूट गए। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं. साथ ही पत्नी के भाई और उसकी पत्नी की भी हादसे में मौत हो गई.
हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर चंदौस तिराहे के पास हुआ. परिवार बदायूं के चमनपुरा (थाना सहसवान) का रहने वाला था. सुबह साढ़े तीन बजे स्विफ्ट कार (DL-3CDB-7567) से दिल्ली के लिए निकला था.

हादसे में कार सवार सिर्फ यही महिला ही बच पाई है. पुलिया से टकराने के झटके से वह कार से बाहर गिर गई. उसके दोनों पैर टूट गए.
दो दंपतियों और एक बच्चे की मौत: पुलिस के अनुसार, हादसे में मोमिना (24), उनके पति जुबैर (30), दो साल के बेटे जैनुल, मोमिना के भाई तनवीज (26) और उनकी पत्नी निदा (23) की मौत हो गई. मोमिना की बहन गुलनाज उर्फ भुर्रो गंभीर रूप से घायल है. गुलनाज को जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
बदायूं से शादी समारोह से लौट रहे थे दिल्ली: तनवीज के बहनोई अरशद ने बताया- बदायूं के सहसवान में तनवीज के रिश्तेदार की शादी थी. पूरा परिवार इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था. कार जुबैर की थी, जिसे तनवीर चला रहा था. जुबैर कार के अगली सीट पर बैठा हुआ था. बाकी सभी महिलाएं कार की पिछली सीटों पर बैठी थीं.

सुबह साढ़े तीन बजे स्विफ्ट कार दिल्ली के लिए निकले थे. चांदौक दोराहे के पास पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे 5 फीट नीचे गिर गई. गिरते ही कार में भीषण आग लग गई. सभी की मौत हो गई। सिर्फ गुलनाज बची है, लेकिन उसके दोनों पैर टूट गए हैं. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पेंट का काम करते थे जीजा-साला: जुबैर के रिश्तेदार इमरान ने बताया- तनवीज और जुबैर दिल्ली में पेंटिंग का काम करते थे. तनवीज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी. अब तक उसकी कोई संतान नहीं थी. वहीं जुबैर और मोमिना के दो बच्चे थे। हादसे में बेटे जैनुल की मौत हो गई. अब परिवार में चार साल की बेटी बची है. हादसे की 2 वजह सामने आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के पीछे दो कारण सामने आए हैं. पहला- ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार बेकाबू हो गई. दूसरा- ओवरस्पीडिंग के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे हादसा हो गया.















Leave a Reply