यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज, 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते एंट्री ले ली है. चार साल बाद मानसून अपने तय समय पर आया है.
ललितपुर के आसपास जिलों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। सोनभद्र में बारिश शुरू हो गई है.
बुधवार सुबह बलिया, वाराणसी, बस्ती, जौनपुर में बारिश हुई थी. अब आसमान में काले बादल छाए हैं। बदायूं, मैनपुरी और सहारनपुर में भी बारिश हुई.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, सोनभद्र के चोपन और रेणुकूट समेत कई इलाकों में मानसून का प्रवेश हो गया है।. 19 जून को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा. यहां भारी बारिश की संभावना है.
मानसून के कुछ बादल पश्चिमी-उत्तर की दिशा में बिहार के तरफ से भी यूपी की तरफ बढ़ रहे हैं. यह देर रात तक गोरखपुर को टच कर सकता है.
कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा- सोनभद्र और ललितपुर में मानसून की एंट्री हो चुकी है. अगले 2 से 3 दिनों में पूरे यूपी को कवर कर लेगा. 19 से 22 जून के बीच कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. पिछले 48 घंटों में आंधी और बारिश से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है.

अगले 4 दिन मौसम कैसा रहेगा?
19 जून : कई जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
20 जून : लगभग सभी जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
21 जून : कई जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
22 जून : पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.















Leave a Reply