यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते दस्तक दे दी. अब पूरे प्रदेश में असर दिखने लगा है. हाथरस में बुधवार रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक यानी 6 घंटे लगातार बारिश हुई. सड़कें जलमग्न हो गईं. गलियों में जलभराव हो गया. कोतवाली में घुटने तक पानी भर गया.

फर्रुखाबाद में आज सुबह मानसून की पहली बारिश हुई.
मथुरा में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही. इसके चलते संत प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा स्थगित कर दी. उनके दर्शन के लिए घंटों से खड़े भक्तों को मायूस होकर लौटना पड़ा. इधर, नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बरसात से श्रावस्ती में हथिया कुंडा नाले में बाढ़ आ गई है. पानी का बहाव तेज है. आसपास के गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार करते नजर आए. प्रदेश में अब तक औसतन 35.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है.

मथुरा में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही.
मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को 9 शहरों में झमाझम बारिश हुई. मेरठ में इतनी बारिश हुई कि कमिश्नरेट दफ्तर और पुलिस लाइन में जलभराव हो गया. नाले का गंदा पानी गलियों में भर गया.
अगले 3 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए
20 जून : लगभग सभी जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
21 जून : कई जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
22 जून : पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.















Leave a Reply