अमेठी SP ऑफिस बना तालाब: लखनऊ में रातभर बरसात, बिजली गिरने से 10 की मौत

Spread the love

UP में मानसूनी बारिश का असर दिखने लगा है. 20 शहरों में सुबह से बारिश हो रही है. लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुक बारिश हुई. लखनऊ में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है. अमेठी में इतनी बारिश हुई कि एसपी ऑफिस, गौरीगंज कोतवाली और आसपास का पूरा एरिया तालाब बन गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला.

अमेठी SP ऑफिस में बारिश से घुटनों तक पानी भर गया.

उन्नाव में बारिश से सड़कें तालाब बन गईं. रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टीशर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई. जिससे बड़ा हादसा टल गया. औरैया में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. लोग उसे चारपाई पर लादकर अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. यहां एक महिला अपने बेटे को बचाने में नाले में गिर गई. बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है.

सीतापुर में पूरी रात रुक-रुक बारिश होती रही.

गुरुवार की बात करें तो लखनऊ, कानपुर सहित 45 जिलों में झमाझम बारिश हुई थी. फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 120 मिमी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 31.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 39.1 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *