फ़िरोज़ाबाद में पति-पत्नी का कातिल एनकाउंटर में ढेर: 50 हजार का था इनामी, एक सिपाही भी जख्मी

Spread the love

फिरोजाबाद में शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी मारा गया. पुलिस को सूचना मिली कि राजू खान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. उसकी लोकेशन पुरातन रोड स्थित नोवा फैक्ट्री के पास निर्माणाधीन मकान में पता चली.

शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी ने इलाके की घेराबंदी की. राजू को सरेंडर करने के लिए कहा. मगर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में राजू को गोली लगी. इसके बाद वह गिर पड़ा. पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बीती 4 मार्च को शिकोहाबाद के वंशीनगर में दंपती की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी. वहीं, 15 जून की रात मलिखानपुर में घर के बाहर सो रही बुजुर्ग को घायल कर उससे जेवरात लूट लिए थे. इन दोनों घटनाओं में राजू खान का नाम सामने आया था.

तस्वीर में एसएसपी सौरभ दीक्षित और एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम दिख रही है.

पुलिस पर बदमाश राजू ने किए फायर एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि राजू खान पर डीआईजी रेंज आगरा की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. शुक्रवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश राजू खान एटा रोड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरता देख राजू खान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश को कमर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी. वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू खान को मृत घोषित कर दिया.

यह दंपती की तस्वीर है, जिनकी राजू खान ने लूट के इरादे से हत्या कर दी थी.

जिन दो वारदातों से राजू पर बढ़ा इनाम पहली घटना… लूट के लिए दंपती को मौत के घाट उतारा. 4 मार्च को शिकोहाबाद के अवगंगा रोड इलाके में दंपती की हत्या हुई थी. मुन्नालाल (60) और उनकी पत्नी मिथिलेश (55) पशुबाड़े में सो रहे सो रहे थे. तभी लूट की नीयत से भारी चीज से वार कर उनकी हत्या कर दी गई थी. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन और कान से कुंडल भी लूट लिए थे. घायल दंपती रातभर वहीं पड़े रहे. इस लूट की घटना को राजू खान ने अंजाम दिया था. मुन्नालाल जिला पंचायत राज अधिकारी के रिटायर्ड ड्राइवर थे.

दूसरी घटना… बुजुर्ग महिला से मारपीट कर गहने लूटे: शिकोहाबाद पुलिस ने बताया कि राजू खान ने मलिखानपुर में भी लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला से मारपीट की थी. उसने सूरजमुखी से मारपीट के बाद गहने लूट लिए थे. डबल मर्डर के दौरान पुलिस को बदमाश की लोकेशन आगरा में देखी गई. तभी से उसकी तलाश की जा रही थी.

मुठभेड़ में पुलिस का एक सिपाही हरवीर सिंह भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. पुलिस मारे गए बदमाश का आपराधिक नेटवर्क खंगालने में लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *