योगिनी एकादशी व्रत आज: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पारण का समय

Spread the love

सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. एकादशी का व्रत हर मास दो बार रखा जाता है. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकादशी के व्रत को बहुत ही शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास कृष्ण और शुक्ल पक्ष को एकादशी का व्रत रखने का विधान है. आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है.  मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत-पूजन करने वाले जातक को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है. योगिनी एकादशी का व्रत एक शक्तिशाली अनुष्ठान है जो न केवल पापों का प्रायश्चित करता है, बल्कि व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शांति, समृद्धि और अंततः मोक्ष की ओर अग्रसर करता है. यह भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून  को सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 22 जून को सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. ऐसे में यह व्रत 21 जून, यानी आज रखा जाएगा.

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक

भद्रा का साया

एकादशी पर भद्रा का साया सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 07 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पूजा-पाठ से बचने की कोशिश करें.

योगिनी एकादशी महत्व

योगिनी एकादशी व्रत का व्रत रखने से समस्त पापों का नष्ट हो जाता है. साथ ही मृत्यु के बाद व्यक्ति को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है. इस व्रत को करने वाले लोगों को यमदूत के बजाय देवदूत आते हैं और स्वर्ग ले जाते हैं. माना जाता है कि इस एक एकादशी के व्रत को करने     से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जैसा पुण्य मिलता है.

योगिनी एकादशी व्रत पारण समय

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर करना चाहिए। आप आषाढ़ एकादशी का पारण 22 जून को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से 04 बजकर 35 मिनट तक पारण कर सकते हैं.

योगिनी एकादशी पूजन विधि

योगिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और गवान विष्णु और माता लक्ष्मी की  पूजा-अर्चना करें. भगवान को फल-फूल अर्पित करें और धूप-दीप जलाकर अपनी मनोकामना मांगे. पूजा के बाद योगिनी एकादशी की व्रत कथा पढ़ें और आखिर में आरती करें.

योगिनी एकादशी दान 

सनातन धर्म में एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व है. इस दिन मंदिर या गरीब लोगों को अन्न, धन और कपड़े आदि चीजें दान करने से  मां लक्ष्मी की प्रसन्न होती हैं. मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *