श्रेयस अय्यर बनाये गये टी20 के नये कप्तान, UK टूर और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया है. श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20I कप्तान बनाया गया है. श्रेयस अय्यर ने T20I कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जिन्हें खराब बैटिंग फॉर्म के कारण टीम इंडिया की कप्तानी से हटा दिया गया है. श्रेयस अय्यर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जून-जुलाई में होने वाली T20I सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को सेलेक्शन कमिटी की मीटिंग में श्रेयस अय्यर को BCCI हेडक्वार्टर में चर्चा के लिए बुलाया था. श्रेयस अय्यर भारत के नए T20I कप्तान के तौर पर इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले UK दौरे से टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. दूसरी तरफ ICC T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के कुछ महीनों बाद ही, सूर्यकुमार यादव की कप्तान पद से छुट्टी कर दी गई है.

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया: श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उनका उपकप्तान बनाया गया है. वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह आयरलैंड और इंग्लैंड में खेलेंगे. सूर्यकुमार यादव को भारतीय T20I टीम से पूरी तरह हटा दिया गया है. भारत ने एशियाई खेलों के लिए भी एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है. इस टूर्नामेंट के लिए श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे.

सूर्यकुमार को कप्तानी से क्यों हटाया गया? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर की बात करें तो पिछले कुछ सालों में उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए जो किया है, वह हमने देखा है. उन्होंने एक टीम (KKR) को खिताब जिताया है और उनका अपना प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. वह वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के बहुत करीब थे. मेरी नजर में वह एक ‘बेहतरीन दावेदार’ थे. सूर्यकुमार यादव के मामले में फैसला लेना मुश्किल था. कुछ हद तक उनके फॉर्म और अगले दो साल के साइकल को देखते हुए, हमें लगा कि आगे बढ़ने का यही सबसे अच्छा तरीका है. श्रेयस इसके पूरी तरह हकदार हैं.’

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *