यूपी में 11वें योग दिवस पर सीएम योगी ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योग किया. उन्होंने 8 तरह के आसन किए. कहा- धर्म का कोई भी कार्य स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं है. जब भी भारत की विश्व में तुलना होती है, तो केवल आर्थिक उन्नयन के लिए नहीं, बल्कि भारत के स्वस्थ लोगों की भी चर्चा होती है.

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने प्राणायाम किया.
मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने 10 तरह के आसन किए. उन्होंने कहा- मैं हमेशा योग करती हूं। योग करके दूसरों को प्रेरित करने की कोशिश कर रही हूं. योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है.
मेरठ में योग करने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा- इस बार टिकट उन लोगों को मिलेगा, जो योग ठीक से करेंगे. टिकट मांगते-मांगते अधिकतर लोगों की सांस फूल जाती है. अल्टीमेट परीक्षा यही है कि अच्छे लोगों का चयन किया जाए. अच्छे वही हैं, जिनका स्वास्थ्य और विचार दोनों अच्छे हों। योग करेंगे तो स्वाभाविक रूप से अच्छे रहेंगे.
जयंत चौधरी ने कहा कि मैं संसद में एक प्राइवेट बिल लेकर आया था कि चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 साल की जो शर्त है, उसे खत्म किया जाए. जब आप मतदान कर सकते हैं, शादी कर सकते हैं, बच्चे पैदा कर सकते हैं. अधिकारी बन सकते हैं, तो एमपी और एमएलए क्यों नहीं बन सकते?
गोंडा में बच्चों ने दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए गाने पर योग किया. इधर, सहारनपुर में पीएम मोदी के लाइव संबोधन से पहले ही सभी अधिकारी और नेता अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए. रास्ते में उन्हें प्रधानमंत्री का संबोधन की बात पता चली तो आधे अधिकारी लौट आए और दोबारा बैठकर लाइव भाषण सुना.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गाजियाबाद में और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योग किया.















Leave a Reply