चित्रकूट में सड़क बही, मुजफ्फरनगर में रोड बनीं तालाब; 56 जिलों में जमकर बारिश

Spread the love

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है. लखनऊ, ललितपुर-सहारनपुर सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मुजफ्फरनगर में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं. चित्रकूट में बरदहा नदी के पानी में कच्ची सड़क बह गई, जिससे कई गांवों का तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया.

मुजफ्फरनगर में इतनी बारिश हुई है कि सड़कें तालाब बन गई हैं.

मिर्जापुर में अदवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. इसके चलते आवागमन रोक दिया गया. 24 घंटे में 18 जिलों में 5.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई. यह औसत 3.3 मिमी से 66 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, 1 जून से अब तक 50.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 45.6 मिमी से 11 प्रतिशत अधिक है. मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें से 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

सहारनपुर में मौसम बदल गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक दानिश ने बताया- मानसून ने 4 दिनों में 56 जिलों को कवर कर लिया है. अब सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का सक्रिय होना बाकी है. पूर्वानुमान के अनुसार, आज रात तक मानसून पूरे यूपी को कवर कर लेगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *