आरा मशीन पर अठखेलियां कर रहे थे नाग-नागिन, सांप को देखकर लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Spread the love

फिल्मों और कहानियों में आपने नाग-नागिन के किस्से-कहानियां खूब सुनी और देखी होंगी. नाग-नागिन को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं जिसमें दो सांप आपस में लिपटकर अठखेलियां करते दिखाए गए हैं. कुछ ऐसा ही नजारा UP के बिजनौर में भी देखने को मिला है. यहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भनौटी मार्ग पर स्थित एक आरा मशीन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक सांप का जोड़ा, जिसे नाग-नागिन बताया जा रहा है, अठखेलियां करता दिखाई दिया. नाग नागिन के इस नजारे को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने सांप के जोड़े की वीडियो बनानी शुरू कर दी. हालांकि नाग-नागिन के आरा मशीन पर देखे जाने से वंहा काम करने वाले लोगो मे दहशत भी देखी गई.

भनोटी मार्ग पर नाग नागिन द्वारा की जा रही अठखेलियां लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बनी. बताया जाता है कि लोगों की भीड़ जमा होने के बावजूद भी नाग-नागिन का जोड़ा अपनी जगह से नहीं हिला और अपनी अठखेलियों में मग्न रहा. लोगों ने भी सांप के जोड़े का यह नजारा देखकर भरपूर आनंद लिया. भीड़ ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. जोड़ा कई घंटों तक अठखेलिया करता रहा और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते नजर आया.

बाद में, सांप का जोड़ा अंदर लकड़ियों में घुस गया, जिससे आरा मशीन में काम करने वाले लोगो में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों ने सांप के जोड़े को देखकर सावधानी बरती और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम किया. बताया जाता है कि ऐसे दृश्य अक्सर सांपों के मैटिंग सीज़न के दौरान देखने को मिलते हैं, जब वे अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलकर अनोखे व्यवहार प्रदर्शित करते हैं. सांपों के जोड़े का यह नजारा आकर्षक था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *