यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है. बलरामपुर, ललितपुर, गोंडा, गोरखपुर, अयोध्या समेत करीब 10 जिलों रुक-रुककर बारिश हो रही है. लखनऊ-कानपुर में बादल छाए हैं.
.ललितपुर में रविवार को 18 घंटे हुई बारिश के चलते कचनौंदा बांध फुल हो गया. बांध के 5 गेट खोले गए हैं. इससे नदियों में अचानक जल स्तर बढ़ गया. वहीं चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की गुफा में पानी भरने से मुख्य गेट को बंद कर दिया गया.

ललितपुर में एक प्राइमरी स्कूल के कैंपस में 10 फीट का मगरमच्छ पहुंच गया. बड़ी मुश्किल से वन विभाग ने उसका रेस्क्यू किया.
ललितपुर में रविवार सुबह 10 फीट का मगरमच्छ प्राइमरी स्कूल में घुस गया. मगरमच्छ को देखकर गांव में भगदड़ मच गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया.
मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में भारी तो 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मानसून पूरब से होते हुए पश्चिम यूपी तक पहुंच चुका है. आज पश्चिम के बचे हुए 10 जिलों को कवर कर लेगा. यूपी में 24 घंटे में 29% ज्यादा बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान प्रदेश में औसतन 3.9 MM बारिश का था, जबकि 5 MM बारिश हुई।
चित्रकूट में रविवार को हुई तेज बारिश के बार गुप्त गोदावरी गुफा में पानी भर गया. पिछले 24 घंटे में बुंदेलखंड के ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. रविवार को लखनऊ समेत 40 शहरों में देर रात रुक-रुक बारिश हुई.
बिजनौर में इतनी बारिश हुई कि हाईवे डूब गया. गलियों में नदी जैसा बहाव दिखा. बस्ती के रुधौली में सरयू नहर का बांध टूटने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. अठदेउरा गांव के पास नहर के बांध में आई दरार से 50 बीघा से अधिक खेतों में पानी भर गया है.















Leave a Reply