यूपी में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है. प्रतापगढ़ में कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट किया गया.
चित्रकूट में पुलिस की ओर से डिवाइडर लगाने पर मुस्लिम समुदाय नाराज हो गया. उन्होंने ताजिया उठाने से इनकार कर दिया वहीं, लखनऊ में निकलने वाले जुलूस में स्वामी सारंग भी जंजीरी मातम कर रहे हैं. यहां 1 लाख से ज्यादा अजादार मातम कर रहे हैं.

लखनऊ में स्वामी सारंग ने जंजीरी मातम किया. इस दौरान उनके साथ शिया समुदाय के लोग ‘या हुसैन-या हुसैन’ किया.
लखनऊ का जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट से निकला. अकीदतमंद 5 किलोमीटर दूर कर्बला तालकटोरा तक जाएंगे. जुलूस में चलने वाले लोग इमाम हुसैन की याद में शरीर पर जंजीर और छूरियों से वार कर मातम कर रहे हैं. यहां 65 किलो ड्राईफ्रूट का अलम उठाया गया है. लखनऊ में युवाओं ने खंजर मातम किया. इस दौरान खंजर और बड़े चाकू से अपने सिर पर मारा। उन्हें उम्र में बड़े लोगों ने संभाला.
राजधानी लखनऊ में दसवीं मोहर्रम के ’आशूरा का जुलूस’ रविवार की सुबह 10.00 बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा (विक्टोरिया स्ट्रीट) से शुरू होकर मेफेयर तिराहा (अकबरी गेट), बिल्लौचपुरा, बुलाकी अड्डा, बाजारखाला होते हुए दोपहर 2.30 बजे कर्बला तालकटोरा पर आकर समाप्त होगा. इस दौरान शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है. डायवर्जन सुबह से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा.















Leave a Reply