UP विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में सियासी हलचल काफी देखने को मिल रही है। बुधवार 18 नवंबर को अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में में रोड शो किया। वहीं इस रोड शो के बाद सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा तो कांग्रेस को एक बड़ा संदेश दिया है। सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस में जारी बातचीत के बीच अखिलेश यादव का एक ऐसा बयान दिया है, जिससे INDIA गठबंधन में एक नई हलचल पैदा हो सकती है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में कहा कि, “जिस INDIA गठबंधन के साथ हमने चुनाव लड़ा था, उसमें आखिरी समय में बहुत सारे लोग हमारे साथ शामिल होने वाले हैं। एक सहयोगी दल ने 36 सीटें मांगी हैं। सहयोगी दल, सहयोगी दल ही रहता है लेकिन उसका सहयोग जिस दल को होता है वो बदल जाता है।”
वहीं सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस में जारी बातचीत को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, “कई बार ऐसा होता है कि बहुत सारी सीटें लिस्ट में नहीं होती लेकिन सही तरीके से आकलन करने पर वो सीटें भी जीतने वाली बन जाती है। हम लोग ‘ये तेरा- मेरा’ का भाव नहीं है बल्कि हम लोग सभी जीतने वाले प्रत्याशी तय करेंगे।” सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, “यदि हमारे पास 403-403 जीतने वाले प्रत्याशी होंगे तो कुल 806 मजबूत प्रत्याशी होंगे। घोषणा होने के बाद वे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी होंगे ताकि हम आसानी से जनता के बीच अपील कर पाएं”
फाइनल हो गई डेट! वहीं उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस के बीच सीटे शेयरिंग की बात कब तक होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘एकादशी के बाद बहुत जल्द ही तारीख तय हो जाएगी और उस समय हमारी बैठक तय होगी।’
बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों में अभी सीटों का गणित अभी उलझा हुआ है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की 181 सीटों की मांग को लेकर है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा से उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सीटों का अंतिम फैसला आपसी बातचीत और उम्मीदवारों की जीतने की संभावना के आधार पर होगा।
खास बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी की 37 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। इसी प्रदर्शन को दोनों दल 2027 में भी दोहराना चाहते हैं।
















Leave a Reply