सपा नेता आजम खान को अदालत से बड़ी राहत मिली है। आजम खान अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खान बुधवार शाम को गाजियाबाद की डासना जिला जेल से बाहर आ गए। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को मंगलवार को यह कहते हुए जमानत दे दी कि ईडी हिरासत में लेते समय गिरफ्तारी का लिखित आधार उपलब्ध कराने में असफल रहा है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने रिट याचिका पर आजम खान को यह राहत दी थी। वहीं ED ने आजम खान को मिली अंतरिम जमानत को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे। उन्होंने याचिका पर तत्काल सुनवाई की गुजारिश करते हुए स्टे की मांग की थी। इस पर सर्वोच्च अदालत ने बेहद तल्ख टिप्पणी की।
बुधवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने कहा कि उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए। इससे कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा। ईडी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) लगाई थी। ईडी की ओर से दाखिल याचिका के बाद मामले को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया गया था।
















Leave a Reply