ग्रामीणों के लिए खिलौना बना 15 फीट लंबा अजगर, हाथ में उठाकर ली सेल्फी; बनाई रील

Spread the love

UP के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 15 फीट लंबा अजगर ग्रामीणों का खिलौना बन गया. जुलूस के रूप में अजगर को गोद में उठाकर ले जाते ग्रामीणों का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा का बताया जा रहा है. ग्रामीणों जान जोखिम में डालकर तीन किलोमीटर तक अजगर को गोद में लेकर स्टेट हाईवे पर पैदल चले और इस दौरान कई लोगों ने अजगर के साथ सेल्फी भी ली.

बताया जा रहा है कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा में अनूपशहर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे के समीप 15 फीट लंबा अजगर निकल आया. सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। बच्चों और युवकों ने अजगर को गोद में उठा लिया. अजगर को गोद में लेकर करीब तीन किलोमीटर तक ग्रामीण स्टेट हाईवे पर पैदल चलते रहे. ग्रामीणों ने अजगर के साथ सेल्फी ली और रील भी बनाई. लोगों की गोद में अजगर और ग्रामीणों के जुलूस को देखकर रास्ते से निकलने वाले राहगीर भी सकते में आ गए. इस दौरान किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर अजगर को छोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *