UP के हमीरपुर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां इंटरसिटी एक्सप्रेस के गेट के पास खड़ा एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया. घटना के बाद ट्रेन करीब तीन किलोमीटर दूर आगे निकल गई. गार्ड को को जानकारी हुई तो घायल यात्री को लेने इंटरसिटी एक्सप्रेस को 3 किलोमीटर बैक करके आना पड़ा. ट्रेन घटनास्थल पर पहुंचकर यात्री को केबिन पर लादकर आगे बढ़ गई.
ट्रेन के गेट पर खड़ा यात्री नीचे गिरा यह पूरा मामला: हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के रागौल रेलवे स्टेशन और सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के बीच का है, जहां बांदा से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर परिवार के साथ सुमेरपुर कस्बे में अपनी बहन के यहां आ रहे. बांदा के चहितारा गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा रागौल स्टेशन (मौदहा) से ट्रेन चलने के कुछ देर बाद ट्रेन से नीचे गिर गए. जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र लघुशंका की बात कहकर गेट की तरफ गया था और अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया.
यात्री को गिरता देख शोर मचाने लगे लोग: इसके बाद किसी यात्री को ट्रेन से गिरता देख अन्य यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. गार्ड ने यात्रियों के शोर को सुनकर ट्रेन को रुकवा दिया और घटना की जानकारी रागौल (मौदहा) एवं सुमेरपुर स्टेशन मास्टरों को देने के बाद करीब 3 किलोमीटर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस को वापस बैक कर ले जाया गया. घटनास्थल पर पहुंचने पर घायल यात्री को अपने केबिन में लेकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया: इसके बाद भरूवा सुमेरपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वहीं, गार्ड की इस सूझबूझ से यात्री की जान तो बच गई, लेकिन ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों को परेशान होना पड़ा हालांकि गार्ड की दरियादिली भी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
















Leave a Reply