इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर जिले में शराब पीने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी से नाराज़ हुए पति ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की लेकिन जलस्तर अधिक होने के कारण इस युवक का अता पता नहीं चल सका था लेकिन इसके बाद में पता चला कि युवक तैरकर नदी के पार पहुच गया.

मेरापुर इलाके का मामला: मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले अरविंद निषाद का अपनी पत्नी अमिरती से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने डायल 112 को फोन कर पुलिस बुला ली. जिसके बाद पुलिस ने अरविंद को थाने चलने को कहा. तब अरविंद ई-रिक्शा में बैठकर थाने जा रहा था और उसने ई-रिक्शा से उतरकर नदी में छलांग लगा दी.
युवक ने नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी रही पुलिस: इसी बीच नदी के पास पहुंचते ही उसने रिक्शे से उतर कर दौड़ते हुए उफनती यमुना नदी में छलांग लगा दी.जिसकी सूचना लोगों ने थाने में दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की लेकिन जलस्तर ज्यादा होने के कारण युवक को खोजा नही जा सका था लेकिन बाद में पता चला कि वह नदी पारकर सकुशल घर आ गया.
क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक: अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने मामले को लेकर बताया, मेरापुर इलाके का रहने वाला अरविंद निषाद शराब पीने का आदी था. उसका पत्नी से विवाद हुआ था. पत्नी के पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को समझाकर थाने पहुंचने के लिए कहा गया, इसी दौरान रास्ते में ई रिक्शा से उतरकर युवक यमुना नदी में कूद गया.
















Leave a Reply