UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हमीरपुर पहुंचकर मृतक बंदी अनिल तिवारी के परिवार के आंसू पोछे, दिया भरोसा

Spread the love

इरशाद खान,हमीरपुर।
हमीरपुर. कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय मृतक बंदी अनिल तिवारी के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दु:खद है और मैं पीड़ित परिवार के साथ में हूं , पूरी तरह से प्रदेश के अंदर जंगल रात चल रहा है , लोग जेल के अंदर भी सुरक्षित नहीं है और जेल के बाहर भी सुरक्षित नहीं है . जेल के सुपरिंटेंडेंट और जेलर सभी लोग मिले हुए हैं और पैसा वसूल रहे हैं. पैसा वसूल कर सरकार को दे रहे हैं .

पूरा प्रशासन और सरकार मिली हुई है. अत्याचार और अन्य आम लोगों पर कर रही है. पूरे प्रदेश में जाति विशेष एक ही लोगों को मरवाया जा रहा है , गाजीपुर में भी इसी तरह सीताराम उपाध्याय की भी हत्या कराई. जो उन्हीं का कार्यकर्ता था.

राहुल गांधी की वोट चोरी की आज की कॉन्फ्रेंस पर अजय राय बोले की – राहुल जी ने जो बात आज उठाई है यह आवाज जन-जन में हर जगह फैल गई है. अब घर-घर में चल रहा है कि वोट चोरी हो रही है. बनारस में आपके सामने उदाहरण के तौर पर बैठा हूं. मैं 1:00 बजे तक चुनाव जीत रहा था 1:00 बजे के बाद सारे लोगों को बाहर कर दिया गया और मोदी जी को चुनाव जिताया चुनाव आयोग ने. आज राहुल जी ने चुनाव आयोग से सवाल किया है और जवाब भाजपा के लोग देते हैं इससे साबित होता है कि भाजपा और चुनाव आयोग दोनों मिले हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *