पाकिस्तान अपने ही लोगों को मारने की वजह से हाल ही में इंटरनेशनल स्तर पर बदनाम हुआ है. अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस ओपन फायरिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कोटली में पुलिस ने यह फायरिंग की है. पैमाने पर इस फायरिंग को लेकर प्रदर्शन भी हो रही हैं.
आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाई. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई राउंड फायरिंग हुई. जिसको लेकर लोगों में गुस्सा में पनप गया और सड़कों पर हजारों लोग उतर आए. कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और पत्रकारों को रिपोर्टिंग की अनुमति नहीं दी जा रही है.
इससे पहले पाकिस्तान की एयरफोर्स ने खैबर पख्तूनख्वा राज्य में रात के अंधेरे में बड़ा हमला कर दिया था. इस हमले में 30 के करीब लोगों के मरने का दावा किया गया था. साथ ही बड़ी तादाद लोग जख्मी थे. दावा था कि पाकिस्तानी एयरफोर्स TTP के आतंकियों को मौत की नींद सुलाना चाहती थी लेकिन उसका यह हमला आम जनता पर हो गया. पाकिस्तानी वायुसेना की इस कार्रवाई के खिलाफ भी स्थानीय लोगों काफी गुस्सा पनप गया था और प्रदर्शन भी किए.













Leave a Reply