आखिर उल्लू को ही माता लक्ष्मी ने क्यों बनाया अपना वाहन, जानें इसके पीछे की तर्कसंगत पौराणिक कथा!

Spread the love

सनातन धर्म में देवताओं के साथ आपने हमेशा कोई न कोई सवारी जरूर देखी होगी. जो उनके स्वभाव को दिखाती है. जैसे धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू है. माता लक्ष्मी बेहद शांत स्वभाव की हैं. तो फिर आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि, उन्होंने दिखने में अजीब और रात में जागने वाले उल्लू को ही अपनी सवारी क्यों बनाया. कहते हैं कि इसके पीछे एक दिलचस्प पौराणिक कथा है.

क्या कहती है वाहन चुनने की पौराणिक कथा? समय से पहले जब सृष्टि की रचना हुई थी, तब सभी देवी देवताओं ने अपने लिए वाहन तय किए थे. उसी समय में माता लक्ष्मी भी अपने लिए वाहन ढूंढने पृथ्वी पर आईं. जब धरती पर रहने वाले पशु पक्षियों को पता चला कि माता अपने लिए सवारी ढूंढ रही हैं तो सबने सेवा करने की इच्छा जाहिर की. उसके बाद माता ने शर्त रखी कि, कार्तिक मास की अमावस्या की घनी रात को जो जीव सबसे पहले उनके पास पहुंचेगा, वही उनका वाहन बनेगा.

अंधेरे में भी रास्ता खोजने की खूबी: फिर क्या था अमावस्या की रात तो चारों तरफ गहरा अंधेरा होता है. ऐसे में किसी जानवर और पक्षी के लिए माता के पास जल्दी पहुंचना आसान नहीं था. लेकिन उल्लू के पास तो यही खास खूबी होती है कि वो रात के समय में बहुत अच्छे से देख सकता है. अपनी इस खास खूबी की वजह से वो सबसे तेज माता के पास पहुंच गया. माता उल्लू के इस क्षमता से खुश होकर उसको अपना वाहन स्वीकार कर लिया.

पैसों के बीच सही संतुलन का पाठ: इस कहानी के पीछे एक सबक भी है. उल्लू को दिन में दिखाई नहीं देता है. इसलिए वो रात में जागता है. ये इस बात को दिखाता है कि इंसान को सिर्फ धन और चमक-धमक के पीछे ही नहीं भागना चाहिए. अगर आप बस पैसे के पीछे पागल हो जाएंगे, तो आप जीवन की बाकी खूबसूरत चीजें नहीं देख पाएंगे. मां लक्ष्मी का यह वाहन हमें सिखाता है कि पैसे कमाने के साथ-साथ संतुष्टि का होना भी उतना ही जरूरी है.

धैर्य, बुद्धि और संयम का बड़ा प्रतीक::माता लक्ष्मी घर में हमेशा खुशहाली लाती हैं. वहीं उनके वाहन की बात करें तो वो हमें धैर्य और बुद्धि के बारे में बताता है. ये इस बात का संकेत है कि अगर आपके जीवन में बहुत पैसा आ जाए उसके बाद आपको कभी अपने ऊपर अहंकार नहीं करना चाहिए. आपको हमेशा अपने पैसों का सही जगह इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप सफेद उल्लू को अपने घर के आस-पास देखते हैं तो हो सकता है आपके घर में सुख शांति आने का संकेत दे रहा हो. क्योंकि सफेद उल्लू को हमारे हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है.

जीवन में पॉजिटिविटी लाने का संदेश: मां लक्ष्मी की सवारी हमें याद दिलाता है कि असली पैसा सिर्फ जेब में रखा पैसा नहीं है, बल्कि हमारी अच्छी सोच, समझदारी और अच्छे कर्म हैं. जब इंसान बुद्धि और अच्छाई के रास्ते पर चलता है, तभी उसके घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा के लिए टिकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *