UP में कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे महिला की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जगतपुर निवासी सुखवीर सिंह उर्फ मोनू का गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे पत्नी सोनम राठौर (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सुखवीर ने कथित तौर पर सोनम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. महिला को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकलकर्मी अंदर पहुंचे तो महिला का कंकाल मिला.
आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही: छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया- महिला को बांधकर उसके पति ने जला दिया. शुरुआती जांच में चरित्र पर शक होने की बात सामने आई है. 2 दिन पहले भी काफी विवाद हुआ था. इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की गई थी। पति मौके से फरार है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस: लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सोनम की जलकर मौत हो चुकी थी. दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं. इस हृदयविदारक घटना से गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
11 साल पहले सोनम से लव मैरिज की थी. उनके दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा 7 साल का और बेटी 5 साल की है. सुखबीर हरियाणा के हिसार में रहकर प्राइवेट जॉब करता है.
गांव वालों ने बताया कि 2 दिन पहले ही वह गांव आया था। तब उसे गांव के ही एक युवक से पत्नी के अफेयर का पता चला। उसे निगरानी रखनी शुरू की दी. एक दिन सुखबीर ने सोनम को रंगे हाथ पकड़ लिया था.
तब वह मोबाइल पर उस युवक से बात कर रही थी. अगले 2 दिन तक घर में झगड़ा होता रहा. गुरुवार सुबह वह गुस्से में घर निकाला. आधे घंटे बाद बोतल में पेट्रोल लेकर आया. अंदर आग लगाने के बाद भाग गया.
सुखबीर के चाचा जितेंद्र ने बताया कि मेरे भतीजे ने वारदात की है. फिर बच्चों को लेकर चला गया. उसकी पत्नी अंदर से चीख रही थी, चिल्ला रही थी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई अंदर नहीं जा सका.
घटना की सूचना मिलने पर छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया.
















Leave a Reply