कानपुर के बिधनू में जमीन विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र समेत 4 घायल; कई राउंड फायरिंग से दहशत

Spread the love

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. दोनाली बंदूक और अवैध तमंचों से की गई 15-20 राउंड फायरिंग में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को बिधनू सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर सभी को हैलट रेफर कर दिया. उरियारा के मजरे रमजी पुरवा गांव निवासी महेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले पिता रोशनलाल के नाम पर दहेली उजागर गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी.

बीते अक्टूबर माह की 13 तारीख को दहेली उजागर निवासी मुन्ना सिंह राठौर के परिजनों उनके खेत के ठीक बगल में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी. उसके बाद से मुन्ना सिंह उनकी जमीन पर जबरन कब्जा रहे थे. इसकी शिकायत पीड़ित ने चौकी से थाने तक चार पांच बार की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. सोमवार को महेश अपने बेटे साहिल राजपूत, भाई अखिलेश और भतीजे शीबू के साथ अपने खेत गए थे.

ताबड़तोड़ 15-20 राउंड फायरिंग: यहां पर उनके खेत की मेड पर पिलर गाड़ के जबरन कब्जा किया गया था. इसके विरोध पर खेत मे पहुंचे मुन्ना सिंह राठौर, आने भतीजे सागरपाल सिंह राठौर ने अपने करीब दस लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. विरोध पर आरोपियों ने दोनाली बंदूक और अवैध तमंचों से ताबड़तोड़ 15-20 राउंड फायरिंग कर दी. इसमें महेश के हाथ सिर और पैर में, अखिलेश और शीबू के पैर में और साहिल के पीछे कमर के निचले हिस्से में पीछे की तरफ गोली लगने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास: इस ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई. आरोप है कि कंट्रोलरूम में सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान पीड़ित किसी तरह खुद की जान बचते भागते रहे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से बिधनू सीएचसी भिजवाया. यहां से डॉक्टर ने सभी को हैलट रेफर कर दिया.

थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *