मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में 5 युवक डूबे, पुलिस ने गोताखोरों के साथ शुरू किया रेस्क्यू

Spread the love

 आगरा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खेरागढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरवाला में माता रानी की मूर्ति विसर्जन के दौरान उस वक्त चीख पुकार मच गई,जब माता रानी की मूर्ति के विसर्जन के लिए पानी में उतरे 5 युवक यमुना के पानी में बह गए. आनन फानन में किसी तरह से एक युवक को बचा लिया गया लेकिन चार युवक पानी के बहाव में लापता हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया. 

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से नदी में बहे युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है. मूर्ति विसर्जन के लिए साथ आए लोगों में उसी वक्त चीख पुकार मच गई. इस भयावह नजारे को देख वहां मौजूद लोग भी शोक में डूब कर सन्न रह गए. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *