नशेबाज़ को काटते ही सांप का हो गया ऐसा हाल, टपकता खून और लड़खड़ाता युवक

Spread the love

UP के एटा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नशेड़ी युवक के हाथ में सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही युवक झट से खड़ा हो गया. सांप ने इतनी जोर से काटा, कि वो युवक के हाथ पर ही लटक गया. अब ये युवक सांप को हाथ में लटका कर सड़क पर आ गया. इस युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

शहर के मेहता पार्क का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नशे में धुत युवक के हाथ से सांप लटका दिखाई दे रहा है. सांप के काटने के दौरान युवक के हाथ से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है. इसके बावजूद युवक ने सांप को हटाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि वो लड़खड़ाते हुए सामान्य तरीके से नजर आ रहा है.

युवक की इस हरकत को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है. वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क का बताया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *