IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को उसी की मांद में घुसकर पीटा, पहला मैच 165 रन से जीता

Spread the love

 भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हरा द‍िया. इस जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और देवदत्त पड‍िक्कल रहे.  भारतीय टीम अब 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच रहा, जो जीत के साथ यादगार बन गया.

372 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम लंच के बाद के सेशन में 77.4 ओवरों में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई. सुथार ने दूसरी पारी में 6/55 का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा पांच विकेट हॉल पूरा किया. मानव ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. दूसरी पारी में उन्होंने स‍िक्सर (6 व‍िकेट) जड़ा. उनका बखूबी साथ अनुभवी रवींद्र जडेजा ने दिया, जिन्होंने 2/16 विकेट झटके.  मानव ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए . 

वहीं इस मैच में नंबर 3 पर खेले देवदत्त पड‍िक्कल ने भी दोनों पार‍ियों में कमाल की बल्लेबाजी की. देवदत्त ने पहली पारी में 167 तो दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे. कुल म‍िलाकर देवदत्त ने 211 रन बनाए. उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट भी सुथार ने ही लिया. उन्होंने केशरा नुवांथा को बोल्ड करके श्रीलंका की पारी समेट दी. भारत ने इस टेस्ट में पहली पारी में 462 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनोें पर सिमट गई.

भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त मिली. इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 206 रन तक ही पहुंच सकी. उसके सभी बल्लेबाजों के आउट होते ही भारत ने मुकाबला 165 रन से अपने नाम कर लिया. 

24 साल के बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने पहली पारी में भी श्रीलंका की कमर तोड़ दी थी. सुथार ने 4/76 विकेट लेकर भारत को श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर समेटने में मदद की थी. श्रीलंका ने भारत के पहली पारी के 462 रनों के जवाब में यह स्कोर बनाया था.

पांचवें द‍िन मजबूत शुरुआत के बाद फ‍िसली लंका:  पांचवें द‍िन श्रीलंका ने 84 रन पर 4 व‍िकेट से आगे से खेलना शुरू किया. सोनल द‍िनुषा और धनंजया डी स‍िल्वा क्रीज पर थे.  श्रीलंका को पांचवें द‍िन पहला झटका धनंजया डी स‍िल्वा के रूप में लगा, जो 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. यह पांचवां झटका 142 के स्कोर पर लगा. डी स‍िल्वा और द‍िनुषा के बीच 95 रनों की पार्टनरश‍िप की. जब तक ये दोनों खेल रहे थे, लग रहा था मैच श्रीलंका पलट देगा, पर यह जोड़ी टूटते ही मैच भारत की ओर फ‍िसलना शुरू हो गया. 

इसके बाद आए न‍िरोशन ड‍िकेवाला भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमा बैठे. यह श्रीलंका का छठा व‍िकेट रहा, जो 156 के स्कोर पर ग‍िरा.  

लंच के बाद मानव सुथार का जलवा:  लंच के बाद मानव सुथार ने बैक टू बैक 3 व‍िकेट ल‍िए और श्रीलंका की कमर तोड़ दी. पहले सोनल द‍िनुषा (84) और फ‍िर प्रभात जयसूर्या (0) को आउट किया. इसके बाद मानव सुथार ने लाह‍िरु कुमारा (0) को भी पंत के हाथों कैच आउट करवाया, 199 के स्कोर पर श्रीलंका के ये 3 व‍िकेट ग‍िरे.  जो उनका मैच का पांचवां व‍िकेट रहा. मानव सुथार का बैक टू बैक दूसरे मैच में यह दूसरा पांच व‍िकेट हॉल रहा. मैच का आख‍िरी व‍िकेट भी सुथार ने लिया. सुथार के अलावा दूसरी पारी में प्रस‍िद्ध कृष्णा ने 2 व‍िकेट लिए. वहीं जडेजा और स‍िराज को 1-1 सफलता म‍िली. 

उभरते हुए बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने दूसरे ही टेस्ट में मैच में 10 विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी, जिसकी बदौलत भारत ने बुधवार को दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से करारी शिकस्त दी.

भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन: भारत ने इस टेस्ट में अपनी पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई. भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हुई और उसने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा था. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा. 

गॉल टेस्ट में टीम इंड‍िया की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णागॉल टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *