नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला मरा मेंढक, बच्चों ने खाने से किया इंकार; मचा हंगामा

Spread the love

UP में महराजगंज के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रविवार दोपहर बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा मेंढक मिला. इसके बाद छात्रों ने खाने से इन्कार कर दिया. दोबारा भोजन बनने के बाद छात्रों ने खाना खाया.

जानकारी के अनुसार, धनेवा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रविवार को दोपहर के भोजन में मेन्यू के मुताबिक चने की सब्जी और पूड़ी बनी थी.

बच्चे जब खाने बैठे तो एक बच्चे की थाली में मरा मेंढक मिला. इसपर बच्चे खाना छोड़कर अपने कमरों में लौट गए. मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य धीरज कुमार पहुंचे और सब्जी नष्ट कराकर दोबारा बनवाई. इसके बाद छात्रों ने भोजन किया.

डीएम व नवोदय स्कूल समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह सोगरवाल ने इस बाबत कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है. अगर ऐसा है तो यह गंभीर लापरवाही है. प्राचार्य से मामले की जांच कराई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *