कानपुर के सचेंडी में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Spread the love

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास गुरुवार शाम गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और करीब 50 फीट तक उठते धुएं के गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में उसने फैक्ट्री के स्टॉक रूम समेत कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया.

सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग की भयावहता को देखते हुए पनकी और फजलगंज के अलावा कानपुर देहात से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दस से अधिक दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.

सचेंडी के चक्करपुर मंडी के पास गत्ता की फैक्ट्री है. इसके मालिक आदित्य गर्ग हैं. आग गुरुवार की शाम करीब 5:30 लगी. आग लगने की शुरुआती वजह सामने नहीं आई. आग की लपटें तेज होते ही वहां के वर्कर फैक्ट्री से निकलकर बाहर आ गए. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इस बीच कर्मचारियों ने पहले खुद ही खिड़की तोड़कर जैसे ही गत्तों का स्टॉक हटाया, आग भीषण हो गई.

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची गई. फायर कर्मियों को खिड़की तोड़ने में करीब 10 से 15 मिनट लग गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *