कानपुर के बिधनू में लेखपाल के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, जांच के आदेश

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिधनू में लेखपाल का रुपए लेते वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया. वीडियो को संज्ञान में लेकर सदर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए है. जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल पर कार्रवाई होगी. वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया कर रहे है.

बिधनू में शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लेखपाल का रुपए लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि एक्सिस मेट्रो वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, वीडियो कानपुर सदर तहसील क्षेत्र के कठारा गांव में तैनात लेखपाल मानिक लाल गुप्ता का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में लेखपाल मानिक गुप्ता एक किसान से खसरा तैयार करने के नाम पर 2 हजार रुपए मांगते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में किसान और लेखपाल के बीच पैसों को लेकर बातचीत हो रही है. इसी दौरान किसान 500 रुपए लेखपाल को देता भी नजर आ रहा है.

रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. वीडियो को संज्ञान में लेकर कानपुर SDM अनुभव सिंह ने जांच के आदेश दिए है. जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल पर कार्रवाई होगी.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया: वहीं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद लोगों ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई लोगों ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

SDM बोले- जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: कानपुर सदर SDM अनुभव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उन्होंने भी देखा है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *