पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के रावतपुर में दुकान की रंजिश में भाजपा नेता को गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया गया. हैलट में भर्ती उनकी हालत गंभीर है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. घटना का CCTV सामने आने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक को गिरफ्तार कर लिया है.
रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक बजे दुकान की रंजिश में तीन युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर की पीठ पर गोली मार दी. इसके बाद हत्या करने के लिए पेट में चाकू से गोद दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर को पकड़ कर पीटते आरोपी.
नाजुक हालत में भाजपा नेता को पुलिस ने हैलट पहुंचाया. वहां हालत नाजुक बताई जा रही है. भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के पास रहते हैं. मां रज्जो देवी और भाई सौरभ ने बताया कि छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है.
डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया- “दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात सोनू को अकेला पाकर अभिषेक, साजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पर हमला कर दिया और उसे मरा समझ कर छोड़कर भाग गए.”
गोली मारने के बाद चाकुओं से गोदा: मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे. वहां से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे. इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने अपने साथियों के साथ उसे जमकर पीटा. गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं चार टीमें:
उसके शरीर में सात से आठ चाकू के वार मिले हैं. पीठ पर गोली भी लगी है. एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसी के चलते मंगलवार की देर रात हमला किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं.

हैलट अस्पताल में घटना की जानकारी देते घायल सोनू के परिजन.
भाजपा नेताओं का लग गया जमावड़ा:
घरों में दबिश दी जा रही है. घटना के बाद हैलट अस्पताल के बाहर शहर भर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया. इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सर्किल का फोर्स तैनात कर दिया गया है. घटनास्थल पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी जांच करने पहुंचे हैं.
















Leave a Reply