MP के गुना में गाय को पहनाई इस्लामिक टोपी और वीडियो बनाकर लिखा- सहरी के बाद मस्ती

Spread the love

MP के गुना में नाबालिग लड़कों की करतूत के कारण बड़ा बवाल हो गया. मुस्लिम लड़कों ने एक गाय के सिर पर इस्लामिक टोपी पहना दी और वीडियो वायरल कर दिया. नाबालिग लड़कों ने संदेश भी लिख दिया ‘सेहरी के बाद मस्ती.’

वीडियो वायरल होते ही गौसेवकों ने नाराजगी दर्ज कराई,जिसके बाद दो नाबालिग मुस्लिम लड़कों के खिलाफ कैंट थाने में FIR दर्ज कराई गई है.

दोनों नाबालिग लड़कों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया है. लड़कों ने बेवजह हरकत को अंजाम दिया. गौसेवकों की शिकायत पर जब मुस्लिम लड़कों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया तो एक लड़के की मां थाने पहुंच गई और माफी मांगने को तैयार हो गई. 

उन्होंने बताया कि बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे है यदि FIR होती है तो करियर खराब हो जाएगा. लेकिन गौसेवक नहीं माने और दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया.

गौसेवकों ने बताया कि गाय हमारी आराध्य है ,जिस प्रकार से गोमाता को इस्लामिक टोपी पहनाकर मजाक बनाया गया वो निंदनीय और घटिया कृत्य है. घटना से जुड़ा वीडियो वायरल किया गया जिससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, इसलिए थाने में जाकर FIR दर्ज कराई है.

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि वीडियो वायरल किया गया था जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया. किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक मामलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.   बता दें कि भोपाल के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की अनुशंसा की है, लेकिन गुना में मुस्लिम लड़कों ने गाय को इस्लामिक टोपी पहनकर विवाद को बढ़ाने की कोशिश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *