देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकों की वजह से कई लोग चौंक गए और घरों से बाहर निकल आए. ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने खासतौर पर तेज कंपन महसूस किया. झटके महसूस होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ सेकंड तक जमीन हिलती रही. कुछ लोगों ने बताया कि फर्नीचर और खिड़कियां भी हिलीं. शुरुआती घंटों में ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती रहीं.
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस होने की बात कही जा रही है. लोग एक-दूसरे से हालचाल पूछ रहे थे. इसी दौरान उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. इसका केंद्र उत्तराखंड में खदून लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.
















Leave a Reply